ऑर्थोपेडिक एसोसिएसन के 14वें वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए देश के कई हड्डी विशेषज्ञ डॉक्टर

    ऑर्थोपेडिक एसोसिएसन के 14वें वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए देश के कई हड्डी विशेषज्ञ डॉक्टर

    देवघर(DEOGHAR): देवघर में झारखंड ऑर्थोपेडिक एसोसिएसन का 14वां वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया है. 8 अप्रैल से 10 अप्रैल तक चलने वाले इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में देश के जाने माने हड्डी रोग विशेषज्ञ शिरक़त कर रहे हैं. सम्मेलन में भारतीय ऑर्थोपेडिक संघ के अध्यक्ष डॉ रमेश कुमार सेन सहित कई नामी गिनामी चिकित्सक भाग ले रहे हैं. इस तरह के आयोजन का औचित्य बताते हुए डॉ सेन ने कहा कि ऑर्थोपेडिक के क्षेत्र में नित्य नए शोध किये जा रहे हैं, ऐसे आयोजन के जरिये जानकारियों का आदान-प्रदान होता है जिससे इस क्षेत्र में कार्य कर रहे चिकित्सकों को काफी लाभ प्राप्त होता है. कार्यक्रम में मौजूद देवघर एम्स के कार्यकारी निदेशक डॉ सौरभ वार्ष्णेय ने कहा कि देवघर जैसी छोटी जगह में इस तरह का आयोजन एक बड़ी उपलब्धि है. डॉ वार्ष्णेय ने कहा कि ऐम्स के फैकल्टी को भी इसमें शिरक़त का लाभ मिलेगा. 

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news