गिरिडीह(GIRIDIH): गुरुवार को निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रभावित बंदखारो गांव में सीआरपीएफ बटालियन पहुंची, जहां बंद करों उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में सीआरपीएफ के सेकेंड कमांडेंट राजेश ठाकुर, सेकंड कमांडेंट बीएसएफ भारती, असिस्टेंट कमांडेंट मनोहर कुजुर सहित सीआरपीएफ के पदाधिकारियों द्वारा ग्रामीणों के बीच आवश्यक सामग्रियां सहित विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के बीच स्कूल बैग, पेंसिल, कॉपी एवं खेल सामग्रियां जिसमें वॉलीबॉल, बैडमिंटन, फुटबॉल आदि का वितरण किया गया.
जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय बनाना है उद्देश्य
इस संबंध में सेकंड कमांडेंट राजेश कुमार ठाकुर ने बताया कि सिविक एक्शन प्रोग्राम के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करना ही एकमात्र उद्देश्य है तथा सरकार द्वारा चालू किए गए योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाना एवं सरकारी योजनाओं का लाभ किस प्रकार से लिया जाता है. इसकी भी जानकारी दी जाती है. इस दौरान सिविक एक्शन प्रोग्राम के दौरान कई गांव के ग्रामीण महिला पुरुष एवं स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने भाग लिया तथा अपना स्वस्थ दांत भी करवाया. बताते चलें कि निमियाघाट स्थित सीआरपीएफ 154 बटालियन द्वारा निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत उग्रवाद प्रभावित गांवों में इस प्रकार के कार्यक्रम लगातार आयोजित किया जाता है. जिसका मात्र उद्देश्य ग्रामीणों और पुलिस के बीच में बेहतर संबंध स्थापित करना है.
रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह
Thenewspost - Jharkhand
4+

