बिहार ले जा रहे 14 पेटी अवैध विदेशी शराब जब्त, तस्कर भागने में सफल

    बिहार ले जा रहे 14 पेटी अवैध विदेशी शराब जब्त, तस्कर भागने में सफल

    चतरा(CHATRA): हंटरगंज थाना पुलिस को गुरुवार को मीरपुर से एक इंडिगो कार में 14 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया है. इस संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी धनंजय राम एवं एसआई निरंजन कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि चतरा पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब का एक खेप हंटरगंज से बिहार के शेरघाटी की ओर ले जाया जा रहा है.

    अंतर राज्यीय शराब तस्कर गिरोह के द्वारा बड़े पैमाने पर झारखंड से बिहार शराब तस्करी की जा रही है. इसी दौरान सत्यापन को लेकर विशेष छापेमारी अभियान टीम को गठित कर उक्त कार्रवाई की गई. हालांकि, पुलिस को देखते ही चालाक जंगल क्षेत्र होने के कारण भागने में सफल रहा. टीम में प्रशिक्षु डीएसपी धनंजय राम के अलावे पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद पांडे, एसआई निरंजन कुमार, एएसआई सुखनाथ पांडे एवं पुलिस बल शामिल थें. हालांकि सूत्रों की माने तो हंटरगंज अंग्रेजी शराब के लाइसेंसी दुकान कर्मियों के द्वारा बड़े पैमाने पर बिहार शराब सप्लाई की जाती है.

    रिपोर्ट: सरयू यादव, हंटरगंज(चतरा)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news