26 टन अवैध कोयले से लदे ट्रक के साथ चालक और खलासी गिरफ्तार


गिरिडीह(GIRIDIH): निमियाघाट थाना की पुलिस ने डुमरी एसडीपीओ मनोज कुमार के नेतृत्व में अवैध कोयले धंधे वालों के खिलाफ अभियान चलाकर लगभग 26 टन अवैध कोयला सहित एक ट्रक को जब्त किया है. इसके साथ ही पुलिस को ट्रक चालक एवं उप चालक को भी गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. बताते चलें कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चंदनकुरवा के आसपास कुछ अवैध कोयले के धंधे बाजों द्वारा ट्रक से अवैध कोयला लोड कर बाहर भेजने की तैयारी चल रही है.
हाल ही में थाने में दर्ज हुआ था मामला
सूचना की पुष्टि के पश्चात पुलिस को चंदनकुरबा के आस-पास छापेमारी में टेहड़वा स्कूल के पीछे स्थित एक मैदान में अवैध कोयले से लोड खड़ा हुआ ट्रक मिला. जिसे पुलिस ने ज़ब्त करते हुए ट्रक के चालक एवं उप चालक को अपने कब्जे में लेते हुए थाना ले आई. पुलिस के अनुसार ट्रक चालक का ऑनर मुन्ना सिंह है जो फुसरो का रहने वाला है तथा दो अवैध धंधे वालों का नाम भी सामने आया है जिसका नाम मुन्ना मियां एवं जिब्राइल अंसारी बताया जा रहा है. बताते चलें कि डुमरी सहित नावाडीह क्षेत्र में ये दोनों अवैध धंधे वाजो द्वारा प्रायः अवैध कोयले का व्यापार किया जाता है तथा इन दोनों के विरुद्ध हाल में ही निमियाघाट थाना में अवैध कोयला व्यापार संबंधित मामला दर्ज किया गया था. इसमें 2 अवैध कोयला लदे ट्रक को भी निमियाघाट पुलिस ने जब्त किया था.
रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह
4+