सीएम केजरीवाल के आवास पर हमले के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री का जलाया पुतला

    सीएम केजरीवाल के आवास पर हमले के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री का जलाया पुतला

    रांची(RANCHI): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हुए हमले का विरोध गृह मंत्री का पुतला दहन कर  झारखंड आप ने किया है.गुरुवार को रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन के साथ साथ जम कर नारेबाजी किया है. विरोध कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष हरि सिंह  ने कहा कि जब देश की राजधानी में एक मुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं है तब कौन रहेगा.उन्होंने कहा कि जान बूझ कर भाजपा के नेताओं ने cm के घर पर हमला किया है.वहीं महानगर अध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस जानकारी होने के बावजूद दोषियों को बचा रही है.उन्होंने कहा कि अगर पुलिस दोषियों को जल्द गिरफ्तार नहीं करती है तो आप पूरे देश में प्रदर्शन करेगी.

    रिपोर्ट:समीर हुसैन, रांची


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news