ASI ने दूसरी शादी रचाई, पहली पत्नी और बच्चों को दर-दर भटकने के लिए छोड़ा, पत्नी ने एसपी ने लगायी गुहार

    ASI ने दूसरी शादी रचाई,  पहली पत्नी और बच्चों को दर-दर भटकने के लिए छोड़ा, पत्नी ने एसपी ने लगायी गुहार

    देवघर(DEOGHAR): कानून के रखवाले ही अगर कानून का मखौल उड़ाने लगें तो फिर देश में कानून का राज कैसे चलेगा. कहा जाता है कि कानून के सामने सभी एक समान हैं. लेकिन, देवघर DSP कार्यालय में कार्यरत एएसआईं शिवमुनि पासवान ने साबित कर दिया है कि उनके लिए कानून का पालन करना मायने नहीं रखता है. ये हम नहीं कह रहे हैं. इनकी पत्नी सरोज देवी ने खुद उनके खिलाफ देवघर एसपी को लिखित शिकायत कर मदद की गुहार लगाई है. सरोज देवी के अनुसार इनके पति शिवमुनि पासवान ने शादीशुदा और बाल बच्चेदार होते हुए दूसरी शादी कर ली है और उस 6 बच्चों के साथ दर-दर भटकने को छोड़ दिया है.

    शिकायत को अनसुना किया जा रहा है

    अपनी लिखित शिकायत में भी सरोज देवी ने अपनी गुहार लेकर डीएसपी कार्यालय पहुंचने पर इन्हें मारपीट कर भगा देने का आरोप लगाया है. सरोज देवी के अनुसार थाना से लेकर पुलिस लाइन और कई वरीय अधिकारी से भी शिकायत की. लेकिन, इनकी बात को न सिर्फ अनसुना कर दिया गया. बल्कि, इन्हें प्रताड़ित कर भगा दिया गया. पति शिवमुनि पासवान द्वारा उन्हें परिवार चलाने के लिए खर्चा नहीं देने से इनके और इनके 6 बच्चों के सामने भुखमरी की समस्या आ गई है. सरोज देवी ने एसपी साहब से मदद की गुहार लगाई है. लेकिन लोगों को कानून का पाठ पढ़ाने वाले खुद अपने को भी उस दायरे में रखने की जहमत उठाने का कष्ट करेंगे या पुलिसिया रौब के सामने कानून की धज्जियां उड़ती रहेगी. यह देखना दिलचस्प होगा.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news