होली के दिन गौशाला में फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार,देशी पिस्तौल और मैंगजीन बरामद

    होली के दिन गौशाला में फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार,देशी पिस्तौल और मैंगजीन बरामद

    धनबाद (DHANBAD) - जिले के एसएसपी संजीव कुमार ने बुधवार की दोपहर अपने कार्यालय में एक प्रेस वार्ता आयोजित किया. जिसमें उन्होंने होली के दिन सिंदरी गौशाला ओपी क्षेत्र के बाजार में शाम को हुए गोलीबारी मामले में एक नामजद आरोपी व शूटर की गिरफ्तारी का खुलासा किया. आरोपी के पास से एक देसी पिस्टल और खाली मैगजीन भी बरामद किया गया.

    तलाश जारी

    मौके पर उन्होंने बताया कि 18 मार्च को गौशाला बाजार में इमानुटेल बेंजामिन उर्फ मणी और रितिक गोयल द्वारा टिंकु यादव और रोहित पर गोली चलाने के आरोप में मामला दर्ज हुआ था. जिसमें अभियुक्त रितिक गोयल को 21 मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेज जा चुका है. इसके साथ ही अभियुक्त इमानुवेल बेंजामिन उर्फ मणी की तलाश की जा रही थी.

    विषेश टीम का गठित

    आरोपी मणि की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए सिंदरी गौशाला ओपी प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित किया गया. जिसके बाद आरोपी और शूटर मणि को जिले के हरिहरपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए देशी पिस्तौल और खाली मैगजीन बरामद किया. आरोपी मणि की गिरफ्तारी के लिए बनाई गई टीम में विलाश कुमार महतो गौशाला ओपी प्रभारी, पुअनि आदित्य कुमार नायक सुदामडीह थाना प्रभारी, पुअनि योगेश महतो हरिहरपुर थाना प्रभारी, सअनि श्रवण राम गौशाला ओपी, आरक्षी प्रमोद कुमार गौशाला ओपी, आरक्षी संजय कुमार सिंह गौशाला ओपी, आरक्षी विक्षनाथ कुमार महतो गौशाला ओपी का प्रमुख योगदान रहा.

    रिपोर्ट : आर्र. माया, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news