फर्जी सरनेम पर 40 साल से बीसीसीएल में कर रहा नौकरी, 6 माह बाद हो जाएगा सेवानिवृत, पर आज तक नहीं हुई कार्रवाई
.jpeg&w=3840&q=70)
.jpeg&w=3840&q=70)
धनबाद(DHANBAD) - धनबाद में जब माफिया उन्मूलन अभियान उफान पर था तो बीसीसीएल में फर्जी तरीके से नौकरी करने वालों का बड़े पैमाने पर खुलासा हुआ था. लेकिन उसके बाद भी छिटफुट तरीके से मामले सामने आते रहे है. ऐसा ही एक मामले सामने आया है ,जिसमें बताया गया है कि अपना सरनाम साव की जगह तुरी करके एक कर्मी पिछले 40 साल से नौकरी कर रहा है. अब वह 6 महीने में रिटायर भी हो जाएगा.
दस साल से महिला कर रही है शिकायत
असली हकदार पिछले 10 साल शिकायत कर रहा है लेकिन कुछ भी नहीं हो रहा है. पीड़ित पक्ष इसकी शिकायत थाना,बीसीसीएल, जीएम,एजेंट यहां तक कि सीएमडी से भी कर चूका है. डीसी से भी फरियाद की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. पीड़ित महिला न्याय की मांग को लेकर कार्यालय -कार्यालय का चक्कर लगा रही है. मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत की. मुख्यमंत्री के सचिव ने डीसी ,धनबाद को जांच करने का निर्देश दिया.पीड़िता मीना देवी ने बताया कि 2012 से इसकी शिकायत करती आ रही है. मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत करने पर सचिव आलोक कुमार ने जाँच करने को कहा है.
रिपोर्ट :शाम्भवी सिंह ,धनबाद
4+