बॉक्साइट डस्ट : ज्ञान के साथ बीमारियां लेकर घर लौट रहे छात्र


लोहरदगा (LOHARDAGA) – जिला के बगडू थाना क्षेत्र के डूमरपआट स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बच्चे हो वैसे यही ज्ञान अर्जित करने आते हैं. लेकिन ये बच्चे अपने घर कई बीमारियां लेकर लौट रहे हैं. ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि विद्यालय के करीब हिंडाल्को क्षेत्र के रास्ते पानी का छिड़काव नहीं किया जाता है. इसकी वजह से स्कूल आने वाले विद्यार्थियों को प्रतिदिन बॉक्साइड के डस्ट से सामना करना पड़ता है. जिससे उन्हें दमा और दिल से संबंधित बीमारियों का सामने करना पड़ रहा है.
क्षेत्र का निरीक्षण
बता दें कि डीसी वाघमारे प्रसाद कृष्ण के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी अमित बेसरा ने का इस इलाके का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि विधालय आने वाले विद्यार्थियों को बॉक्साइड डस्ट से काफी परेशानी होती है. भले ही विद्यार्थी ज्ञान प्राप्त करने विद्यालय प्रतिदिन आ रहे हो. लेकिन उन्हें प्रतिदिन बीमारियों का सामना करना पड़ता है.
रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा
4+