1 अप्रैल को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का होगा आयोजन, पीएम मोदी के संवाद में ऑनलाइन जुडेंगे छात्र

    1 अप्रैल को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का होगा आयोजन, पीएम मोदी के संवाद में ऑनलाइन जुडेंगे छात्र

    लोहरदगा(LOHARDAGA): केंद्रीय विद्यालय लोहरदगा में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का पांचवां संस्करण 1 अप्रैल 2022 को आयोजित किया जाएगा. इस आयोजन के लिए विद्यालय परिवार तैयारी कर रहा है. प्राचार्या ममता तिर्की ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय को लोहरदगा जिले का कोऑर्डिनेटर बनाया गया है एवं हरेंद्र कुमार (टीजीटी- सामाजिक विज्ञान) को विद्यालय का इंचार्ज बनाया गया है. आज जनता के बीच इस कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार भी किया गया है ताकि अधिक से अधिक लोग इस कार्यक्रम से जुड़कर इसका लाभ उठाएं.

    प्रधानमंत्री मोदी करेंगे छात्रों से संवाद

    भारत सरकार के शिक्षा विभाग ने तनाव मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा पर चर्चा को एक जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया है. इसी के तहत प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम का आयोजन 1 अप्रैल 2022 को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होगा. इसमें भारत और विदेशों के करोड़ों छात्र, शिक्षक और अभिभावक वर्चुअल तौर पर भागीदारी करेंगे. इसमें रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता के लिए लगभग 15.7 लाख प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक पंजीकरण कराया है.

    "परीक्षा पर चर्चा" कार्यक्रम एक जीवंत कार्यक्रम है जिसे प्रधानमंत्री अपनी अनूठी आकर्षक शैली में परीक्षा के तनाव और संबंधित क्षेत्रों से संबंधित छात्रों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देते हैं.

    2018 में हुई थी इस कार्यक्रम की शुरुआत

    प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम का पहला संस्करण परीक्षा पर चर्चा 1.0 16 फरवरी 2018 को आयोजित किया गया था. स्कूल और कॉलेज के छात्रों के साथ उक्त विचार विमर्श कार्यक्रम का दूसरा संस्करण परीक्षा पर चर्चा 2.0 29 जनवरी 2019 को और तीसरा संस्करण 20 जनवरी 2020 को आयोजित किया गया था. कोविड-19 के कारण चौथा संस्करण 7 अप्रैल 2021 को ऑनलाइन आयोजित किया गया था.

    रिपोर्ट: गौतम लेनिन, लोहरदगा  

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news