कुपोषण मुक्त जिला बनाने के लिए जागरूकता रथ रवाना


लोहरदगा (LOHARDAGA) - जिला को कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है. इसी कड़ी में पोषण पखवाड़ा के तहत डीसी ने जागरूकता रथ को रवाना किया गया. इस मौके पर डीसी वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने कहा कि लोहरदगा जिला को पूर्ण रूप से कुपोषण से मुक्त करने की दिशा में कदम उठाया जा रहा है. आगे उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पोषण केंद्र के माध्यम से कुपोषित बच्चों को पूरा देखभाल करने के साथ-साथ उनके बेहतर भविष्य की दिशा में भी काम किया जा रहा है.
कुपोषण के विरुद्ध लड़ाई
बता दें कि पोषण रथ के रवाना होने से इलाके में लोगों को कुपोषण के बारे में जागरूक होने में सहयोग मिलेगा. वहीं जागरूकता फैलने से लोग कुपोषण के विरुद्ध लड़ाई में अपनी भूमिका अदा कर सकेंगे.
रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा
4+