ट्रेड यूनियन और बैंक कर्मियों के हड़ताल का कोयलांचल में जबर्दस्त असर, रणधीर वर्मा चौक पर नारेबाजी

    ट्रेड यूनियन और बैंक कर्मियों के हड़ताल का कोयलांचल में जबर्दस्त असर, रणधीर वर्मा चौक पर नारेबाजी

    धनबाद(DHANBAD) - देशव्यापी दो दिवसीय हड़ताल का असर तो कोयलांचल में  दिख रहा है. बीसीसीएल में आउटसोर्सिंग कंपनियों के कारण उत्पादन, एक अनुमान के अनुसार 25  से लेकर 30 फीसदी तक प्रभावित हुआ है.  बता दें कि बीसीसीएल ने विशेष परिस्थिति को छोड़कर हड़ताल की अवधि में छुट्टी को रद्द कर दिया है.  इधर, बैंक, पोस्ट ऑफिस  सहित अन्य संस्थानों में हड़ताल का असर दिख रहा है.  धनबाद हेड पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी गेट  पर प्रदर्शन कर रहे है.  कई संगठनों से जुड़े आंदोलनकारी धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर जुटे हुए है.  

    कल शाम को निकला था मशाल जुलुस 

    विभिन्न संगठनों के लोग जुलूस के आकार में रणधीर वर्मा चौक पहुंच रहे हैं और अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर रहे है. आंदोलनकारी केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है.  इससे पहले कल शाम को धनबाद शहर में हड़ताल को सफल बनाने के लिए मशाल जुलूस निकाला गया.  लोगों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की गई.  बता दें कि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने सोमवार और मंगलवार को आम हड़ताल का आह्वान किया है.  इंटक , एटक  सीटू ,एचएमएस ,एक्टू  सहित अन्य श्रमिक संगठन देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए जी जान से जुटे हुए है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news