भक्ति में शक्ति, बाबा बैद्यनाथ को 151 किलो का स्टील त्रिशूल किया गया अर्पित


देवघर (DEOGHAR) : बाबा बैद्यनाथ को 151 किलो का स्टील का त्रिशूल अर्पित किया गया है. यह त्रिशूल मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा स्थित महादेव मंदिर समिति द्वारा अर्पित किया गया है. मंदिर समिति के लोगों ने बैंड बाजा के साथ 151 किलो के स्टील त्रिशूल के साथ बाबा बैद्यनाथ मंदिर की पहले परिक्रमा की. फिर त्रिशूल मंदिर प्रशासन को सौंप दिया गया. छिंदवाड़ा स्थित महादेव मंदिर समिति द्वारा सभी के कल्याण, एकता इत्यादि के लिए एक संकल्प लिया गया था. इस संकल्प में सभी 12 पवित्र ज्योर्तिलिंगों में इसी तरह का इतने ही वजन का त्रिशूल अर्पित करने से है. इसी के तहत बाबा बैद्यनाथ को आज मंदिर समिति द्वारा 151 किलो का त्रिशूल अर्पित किया गया. बैंड बाजा और हर हर महादेव के नारे से पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया.
रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर
4+