मकान इतना जर्जर कि औरों के घर रात गुजारने को विवश हैं अबला वृद्धा, आवास के लिए गुहार

    मकान इतना जर्जर कि औरों के घर रात गुजारने को विवश हैं अबला वृद्धा, आवास के लिए गुहार

    बोकारो (BOKARO) : जिले के होसिर पश्चिमी पंचायत के रथटांड़ की लगभग 60 वर्षीय वृद्ध महिला तारा देवी इन दिनों एक अदद आवास के लिए लगातार कई दिनों से शासन-प्रशासन के द्वार खटखटा रही है. इसके बावजूद वृद्धा को सभी जगहों से निराशा ही निराशा दिखाई पड़ रही है. इस संबंध में वृद्धा तारा देवी ने बताया कि उनका घर काफी क्षतिग्रस्त हो गया है. आवास किसी भी समय गिर सकता है. इसी डर से वे रात को दूसरे के घरों में सोने चली जाती हैं.

    अधिकारी चाहे तो मिल सकता है आवास : मुखिया  

    शासन-प्रशासन के द्वार पर कई वर्षों से पीएम आवास की गुहार लगा रही है. उन्होंने बताया कि पंचायत के वार्ड सदस्य मुखिया के पास जाने को कहते हैं. मगर, मुखिया भी तकनीकी खामियों के कारण हाथ खड़े कर देते हैं. गोमिया के बीडीओ के पास जाने से वे कम्प्यूटर ऑपरेटर के पास भेज देते हैं. इसके बावजूद भी उन्हें निराशा हाथ लगती है. उन्होंने बताया कि आखिर वे किसके पास जाएं. पति की भी मृत्यु कई वर्ष पूर्व हो चुकी है. एक बेटी थी, उसका भी विवाह हो चुका है. वे अकेले ही डर-डरकर इस क्षतिग्रस्त घर में रहती है. घर गिरने का डर हमेशा उनके मन में समाया हुआ रहता है. वृद्धा के लिए ये प्रश्नचिन्ह बना हुआ है कि आखिर उन्हें आवास कब मिलेगा. इस संबंध में पंचायत के निवर्तमान मुखिया नन्दू प्रजापति ने बताया कि पीएम आवास योजना के डाटा में वृद्धा तारा देवी का नाम नहीं है. मेरे हाथ मे कुछ नहीं है. वरीय पदाधिकारी चाहें तो उन्हें आवास मिल सकता है.

    रिपोर्ट : संजय कुमार, गोमिया(बोकारो)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news