KYC अपडेट करने के नाम कर करते थे फोन, उड़ा लेते थे खाते की रकम, आठ धराए

    KYC अपडेट करने के नाम कर करते थे फोन, उड़ा लेते थे खाते की रकम, आठ धराए

    देवघर (DEOGHAR) :देवघर पुलिस कप्तान धनंजय कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर पुलिस ने छापेमारी कर 8 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों की विशेष टीम द्वारा जिला के पथरड्डा,रिखिया और जसीडीह थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पुलिस ने इन साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

    14 मोबाईल फोन, 18 सिम, चेक और 5 एटीएम कार्ड जब्त

    बैंक अधिकारी होने का झांसा दे कर इनके द्वारा ग्राहकों को KYC अपडेट और कैशबैक देने का प्रलोभन में फंसा कर उनसे OTP और आधार कार्ड नंबर मंगा लिया जाता था और उनके बैंक खाते से रक़म उड़ा लिए जाते थे. पुलिस की तत्परता से इन अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. पूरी जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों में दो संतोष दास और डब्लू कुमार दास का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. इसके अलावा रिखिया थाना क्षेत्र के खिजुरिया से गिरफ्तार राजकुमार पर साइबर अपराधियों द्वारा बैंक खाते से ली गई राशि को एक से दूसरे अपराधी को सप्लाई किया जाता था. साइबर डीएसपी ने बताया कि बांकी गिरफ्तार अभियुक्तों का भी आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है. इनके पास से पुलिस ने 14 मोबाईल फोन,18 सिम,चेक और 5 एटीएम कार्ड जब्त किया गया है. गिरफ्तार साइबर अभियुक्तों से कड़ी पूछताछ कर उनसे जुड़े अन्य साइबर अपराधियों के गिरोह का सुराग खंगालने की पुलिस कोशिश कर रही है.

    रिपोर्ट: रितुराज सिंह, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news