आजसू के जिला उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, हाथ में लगी गोली

    आजसू के जिला उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, हाथ में लगी गोली

    रांची (RANCHI) :  मॉर्निंग वॉक पर निकले आजसू के जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर कुशवाहा पर शनिवार को जानलेवा हमला किया गया. राजकिशोर कुशवाहा के हाथ में गोली लगी है. बहरहाल वे असपताल में भर्ती हैं. हमलावरों की संख्या चार बतायी जा रही है. वे घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. घटना स्थल से बुंडू पुलिस ने 7.65 MM का खोखा बरामद किया है.

    पहले भी मिली थी धमकी

    आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के करीबी माने जाने वाले राजकिशोर कुशवाहा को पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी थी. बताया जाता है कि इस हमले के पीछे बस स्टैंड टेंडर मामला है.  बहरहाल बुंडू थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है. आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. जांच के बाद ही घटना का सही कारण पता चल पाएगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news