मरांगबुरू और प्रकृति की पूजा के साथ आदिवासी समाज ने मनाया सरहुल का पर्व


गिरिडीह (GIRIDIH) : डुमरी प्रखंड के आदिवासी समाज द्वारा डुमरी के जामताड़ा स्थित पहाड़ी पर धूमधाम से सरहुल पर्व मनाया जिसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से संथाल समाज के महिला एवं पुरुष उपस्थित हुए कार्यक्रम की शुरुआत मांझी हराम द्वारा प्रकृति पूजा अर्चना कर किया गया इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पूजा अर्चना में भाग लेकर आदिवासी देवता मरांग बुरु से अच्छी वर्षा एवं सुखी संपन्न परिवार एवं समाज हेतु प्रार्थना किया इस संबंध में मरांग बुरु संस्था के जिला उपाध्यक्ष फागू मरांडी ने बताया कि सरहुल पर में प्रकृति की पूजा करते हैं तथा आज से ही आदिवासी समाज के लिए नया साल का शुरुआत होता है।इस अवसर पर डुमरी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष डेगलाल महतो , झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो , डुमरी प्रमुख यशोदा देवी , सांसद प्रतिनिधि छक्कन ,महतो , चांदी महतो , आजसू प्रखंड अध्यक्ष सतीश कुमार सहित दर्जनों गणमान्य लोग।उपस्थित थे.
रिपोर्ट - दिनेश कुमार, गिरिडीह
4+