कोडरमा(KODERMA): बैंक और डाकघर में पैसा जमा और निकासी करने वालों के साथ रुपये गिनने और बड़े नोट के बदले छोटे नोट बदलने का झांसा देकर, ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह के एक सदस्य को कोडरमा पुलिस ने धर दबोचा है. तिलैया थाना क्षेत्र के बड़ा पोस्ट ऑफिस के बाहर एक युवती से 84 हज़ार और यूनियन बैंक, करमा के बाहर से एक व्यक्ति से 18 हज़ार की ठगी की घटना को अंजाम दिया गया था.
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसआई आनंद शाह के नेतृत्व में छापेमारी करने बिहार टीम भेजी. इसके बाद पुलिस ने बख्तियारपुर, बिहार से जितेंद्र कुमार उर्फ बब्लू को धर दबोचा. हालांकि, इस मामले में दूसरा ठग पुलिस के गिरफ्त से बाहर है. मामले को लेकर एसडीपीओ अशोक कुमार ने तिलैया थाना में पत्रकारों को जानकारी दी.
रिपोर्ट: संजय शर्मा, कोडरमा
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

