मैट्रिक व इंटर परीक्षा 2022 : कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए अधिकारियों ने कसी कमर

    मैट्रिक व इंटर परीक्षा 2022 : कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए अधिकारियों ने कसी कमर

    कोडरमा (KODERMA) - आगामी 24 मार्च से प्रारंभ होने वाले मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 के परीक्षा के सफल संचालन और विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर उप विकास आयुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बैठक संपन्न हुई. उप विकास आयुक्त ने कहा कि कदाचार मुक्त और स्वच्छ माहौल में परीक्षा संपन्न किया जाए ताकि किसी भी प्रकार का कोई परेशानी ना हो, विधि व्यवस्था का संचालन अच्छे ढंग से होने चाहिए. मैट्रिक की परीक्षा प्रथम पाली तो इंटर की परीक्षा द्वितीय पाली में होगी. स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.

    दण्डाधिकारियों  की प्रतिनियुक्ति

    अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय और मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा के लिए चयनित सभी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बेंच-डेस्क सीसीटीवी, पेयजल एवं शौचालय की सुविधा अनिवार्य होगी. परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक दण्डाधिकारी, स्टैटिक पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल, प्रश्व पत्र सह गश्ती दण्डाधिकारी और प्रश्न पत्र सह पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है. साथ ही कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के उद्देश्य से सभी संबंधित अधिकारियों को उनकी जिम्मेवारी सौंपी गई है ताकि कदाचार मुक्त परीक्षा का संचालन किया जा सकें. अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि परीक्ष केंद्रों में किसी भी प्रकार इलेक्टॉनिक उपकरण ले जाना वर्जित होगा. निर्धारित समय पर सभी परीक्षार्थी परीक्ष केंद्र में पहुंचना सुनिश्चित करेंगे.

    प्रथम पाली में माध्यमिक व द्वितीय पाली में होगी इंटरमीडिएट परीक्षा

    माध्यमिक परीक्षा-2022 की परीक्षा 9.45 बजे पूर्वाहन से 1.05 बजे अपराह्न तक होगी और इंटरमीडिएट परीक्षा (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य)-2022 की परीक्षा 2.00 बजे अपरा्हन से 5.20 बजे अपराह्न तक आयोजित होगी. ज्ञातव्य हो कि माध्यमिक परीक्षा-2022 दिनांक 24.03.2022 से 20.04.2022 तक आयोजित होगी. वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) -2022 दिनांक 24.03.2022 से 25.04.2022 तक आयोजित होगी.

    माध्यमिक में 11825 और इंटरमीडिएट में 9135 परीक्षार्थी

    इस वर्ष माध्यमिक परीक्षा-2022 के लिए कोडरमा जिला में कुल 25 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जिसमें कुल 11825 परीक्षार्थी शामिल होंगे. इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए कोडरमा जिला में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाये गए है. इसमें कुल 9135 परीक्षार्थी शामिल होंगे.

    रिपोर्ट : संजय कुमार, कोडरमा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news