चारा घोटाला के सजायाफ्ता आरके राणा की तबियत बिगड़ी, अब एम्स में होगा इलाज
.jpg&w=3840&q=70)
.jpg&w=3840&q=70)
टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : चारा घोटाला के सजायाफ्ता आरके राणा की हालत नाजुक है. रिम्स में उनका इलाज चल रहा था, और अब बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें एम्स भेजा जाएगा. दरअसल राणा की तबियत बिगड़ गई थी, इसलिए रिम्स प्रबंधन ने यह फैसला लिया है. डॉक्टरों की सलाह पर जेल प्रशासन ने उन्हें दिल्ली एम्स ले जाने की अनुमति प्रदान कर दी है.
जेल से जारी हुआ ऑर्डर
बता दें कि आरके राणा को 15 मार्च को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार से इलाज के लिए रिम्स लाया गया था. तबियत बिगड़ने पर उनकी हेल्थ की जांच करने के लिए रिम्स के वरीय चिकित्सकों का बोर्ड बनाया गया जिसमें बोर्ड में क्रिटिकल केयर, नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी, मेडिसिन, ईएनटी आदि विभाग के चिकित्सक शामिल थे. जांच में उनकी स्थिति गंभीर पायी गई. उन्हें एम्स भेजने की सलाह दी गई. इसी सलाह पर जेल आईजी ने उन्हें एम्स ले जाने संबंधी आर्डर निर्गत किया है.
4+