झारखंड मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए रांची के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    झारखंड मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए रांची के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज पेपर, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें.  सोमवार, दिनांक 21मार्च 2022को रांची  के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं –

    इस वर्ष मैट्रिक-इंटर के 600 कंद्र बढ़े, परीक्षा 24 मार्च से : राज्य में 24 मार्च से मैट्रिक और इंटर की परीक्षा शुरू होगी. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है. इस वर्ष 1900 से अधिक केंद्र बनाए गए हैं. (प्रभात खबर)

    रेमडेसिवर केस के गवाह की तीसरी मंजिल से गिरने मौत : रेमडिसिवर केस के सरकारी गवाह राकेश रंजन (47) की पुंदाग रोड स्थित फ्लैट से गिरने से मौत हो गई. राकेश रंजन की पहली पत्नी के पुत्र रोनित रंजन ने सौतेली मां  प्रीति रंजन पर हत्या का आरोप लगाया है. (प्रभात खबर)

    जमशेदपुर के सिविल सर्जन को बर्खास्त करने का फैसला : राज्य सरकार ने जमशेदपुर के प्रभारी सिविल सर्जन अरविंद कुमार लाल को बर्खास्त करने का फैसला लिया है. इस डॉक्टर पर नौकरी में रहते विधानसभा चुनाव लड़ने का आरोप है. (प्रभात खबर)

    जेसीईसीबी कर रहा जेयूटी में एडमिशन की काउंसलिंग : झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक सत्र 2018 से शुरू हुआ है. यूनिवर्सिटी एक्ट के अनुसार जेयूटी को काउंसलिंग का अधिकार है.(दैनिक भास्कर)

    युवती को जबरन रंग लगाने का विरोध करने पर रिश्तेदार को मार दी गोली : होली के दिन राजधानी रांची के अलग अलग थाना क्षेत्रों में हत्या, मारपीट और बवाल की घटनाओं के बीच अपराधिक तत्वों की मनमानी जारी रही. रविवार शाम  नशे में धुत एक मनचले ने रांची के व्यस्त इलाके सर्कुलर रोड में एक युवती को जबरन रंग लगाने की कोशिश में उसका बचाव कर रहे रिश्तेदार को गोली मार कर घायल कर दिया. (दैनिक जागरण)

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news