विश्व महिला दिवस के मौके पर महिलाओं ने संभाला रेलवे स्टेशन की कमान

    विश्व महिला दिवस के मौके पर महिलाओं ने संभाला रेलवे स्टेशन की कमान

    धनबाद (DHANBAD) - विश्व महिला दिवस के मौके पर धनबाद रेलवे स्टेशन मंगलवार को पूरी तरह आधी आबादी कर्मियों के जिम्मे रहा. एक ओर जहां प्रवेश द्वार पर महिला टिकट चेकर नजर आई, वहीं टिकट काउंटर की सभी खिड़कियों पर महिलाओं ने मोर्चा मोर्चा संभाल रखा था. साथ ही सुरक्षा की कमान भी रेलवे सुरक्षा बल की महिला अधिकारियों के हाथों में रही. वहीं आरपीएफ के धनबाद पोस्ट में महिला सुरक्षाबलों ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाया और विश्व महिला दिवस के समर्थन में खुशियां मनाई.

    हर विषम परिस्थिति का मुकाबला करती ये महिलाएं

    मौके पर रेलवे सुरक्षा बल के महिला बल के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान परिवेश में महिलाएं किसी भी मोर्चे पर पुरुषों से पीछे नहीं है. उनकी भागीदारी कई महत्वपूर्ण स्थानों पर कम जरूर दिखती हैं, लेकिन विपरीत परिस्थितियों में भी वह कंधे से कंधा मिलाकर हर विषम परिस्थिति का मुकाबला कर रही है. वही आरपीएफ सब इंस्पेक्टर मनीषा कुमारी तथा साहिल इस्लाम ने मीडिया को बताया कि विश्व महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं के लिए उनका संदेश है कि अपने घर को संभालने के साथ-साथ देश रूपी घर को संभालने में भी महत्वपूर्ण भूमिका आधी आबादी को निभानी होगी, तभी हमारा देश विकसित देशों की श्रेणी में गिना जाएगा.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news