पेट्रोल लूटकांड के तीन आरोपी जमुई से गिरफ्तार, एक बाइक और 4 मोबाइल भी बरामद

    पेट्रोल लूटकांड के तीन आरोपी जमुई से गिरफ्तार, एक बाइक और 4 मोबाइल भी बरामद

    देवघर(DEOGHAR)- देवघर पुलिस ने अंतर्राज्यीय डकैत गिरोह के 3 सदस्य को गिरफ्तार किया है. इनके द्वारा पिछले दिनों 28 फरवरी को जसीडीह थाना क्षेत्र के मानिकपुर पेट्रोल पंप को लूटने का प्रयास किया गया था. अपराधियों द्वारा पेट्रोल पंप पर अहले सुबह धावा बोला गया लेकिन कर्मियों की तत्परता से पेट्रोल पंप लूटने से तो बच गया. लेकिन डकैत द्वारा जाते जाते नोज़ल कर्मी का मोबाइल लूट लिया गया. स्थानीय थाना में मामला दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह के नेतृत्व में छापेमारी शुरू की गई. इस दौरान बिहार के जमूई और बांका के रहने वाले 3 अपराधी को गिरफ्तार किया गया. इन सभी के ऊपर बिहार सहित देवघर के थाना में कई मामला दर्ज है.

    पूरी जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि पेट्रोल पंप लूट कांड में 8 अपराधी शामिल हैं. इनमें से 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है बाकी के लिए पुलिस अपना अभियान चला रही है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने बिहार नंबर की एक बाइक और 4 मोबाइल जब्त की है. गौरतलब है कि देवघर बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण इन जैसे अपराधियों का आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए सेफ ज़ोन बना लिया जाता है और फिर घटना को अंजाम देने के बाद आसानी से बिहार घुस जाया जाता है. फिलहाल देवघर पुलिस बिहार के पुलिस के साथ समन्यव बनाकर इनपर अंकुश लगाने की बात कह रही है.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news