मेदनीराय मेडिकल कॉलेज बना दलालों का अड्डा, हालात देख भड़के उपमहापौर मंगल सिंह

    मेदनीराय मेडिकल कॉलेज बना दलालों का अड्डा, हालात देख भड़के उपमहापौर मंगल सिंह

    पलामू (PALAMU) : मेदनीराय मेडिकल कॉलेज दलालों का अड्डा बन चुका है. मेदनीराय मेडिकल कॉलेज में हो रही अनियमिता के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है. आज उप महापौर मंगल सिंह ने एमएमसीएच का निरीक्षण किया. इसके दौरान उन्होंने गंदगी तथा कचरे को देखकर नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने कहा कि डॉक्टर समय पर मरीजों को नहीं देखते हैं.  उन्होंने कहा कि अस्पताल बिचौलियों का अड्डा बन गया है. अस्पताल में मरीजों की जांच की व्यवस्था दुरुस्त नजर नहीं आती है.

    मरीजों को दर-दर पड़ता है भटकना  

    सदर अस्पताल में आने वाले मरीजों को रक्त की जांच से लेकर एक्स-रे तक के लिए जहां-तहां भटकना पड़ता है. दलाल और बिचौलिए इस कदर हावी हो गए हैं कि रेफर मरीजों को भी एंबुलेंस दलाल ही उपलब्ध कराते हैं और अच्छी खासी रकम पाते हैं. यहां तक कि अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड में भी एमआर और दलालों का अड्डा है. वहां से मरीजों को बहला-फुसलाकर बाहर की मेडिकल दुकानों से दवाइयां दिलवाते हैं और कमीशन पाते हैं. सदर अस्पताल के डॉक्टर भी गरीब मजदूरों से पैसे ऐंठने के लिए बाहर की दवाइयां लिखते हैं, जहां हम लोग डॉक्टर को भगवान का दूसरा नाम देते हैं, वहां ये तो अपनी जिम्मेदारी भी सही से नहीं निभा रहे हैं.

    रिपोर्ट : जफर महबूब, पलामू


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news