पुलिस पर लगाया अमानवीय तरीके से प्रताड़ित करने का आरोप, दोषी को सजा दिलाने की मांग


लातेहार (LATEHAR) - छिपादोहर थाना क्षेत्र के कुकु गांव निवासी आदिवासी किसान अनिल सिंह ने पुलिस पर थाना ले जाकर नक्सली समर्थक बताकर पीटने और अमानवीय तरीके से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. आरोपी गारू थाना प्रभारी के विरुद्ध पीड़ित अनिल सिंह ने लातेहार एसपी अंजनी अंजन के नाम एक लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. मामला 23 फरवरी का है.
यह है मामला
अनिल ने आवेदन में लिखा है कि गारू थाना प्रभारी के द्वारा मुझे और मेरे दो मेहमानों को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया था. यहां मुझे नक्सलियों का सहयोग करने का आरोप लगाते हुए बड़ी बेहरमी के साथ पीटा गया था. थाना प्रभारी समेत अन्य दो पुलिस कर्मियों के द्वारा मेरे गुप्तांग/ मलद्वार में पेट्रोल डालकर पीटा गया था. पुलिस की मार से मैं लहूलुहान हो गया था. बाद में थाना प्रभारी के द्वारा यह कहा गया कि तुम्हें गलती से उठा लाये थे. दवाई का पैसा मिल जाएगा. मारपीट की बात किसी से मत कहना. इस मामले को लेकर मैं थाना प्रभारी के विरुद्ध छिपादोहर थाना में एफआईआर दर्ज करने गया था. जहां एफआईआर दर्ज नहीं कर मुझे तरह-तरह की बातें कही गयी और एफआईआर नहीं करने का दबाव बनाया जा रहा था. इन्हीं तमाम मुद्दों को लेकर अनिल सिंह ने लातेहार एसपी के नाम एक लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. अनिल ने SC-ST थाना में भी एक आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. अनिल ने मांग की है कि थाने में मुझे बेरहमी से पीटने के आरोप गारू थाना प्रभारी रंजीत कुमार यादव समेत अन्य दो पुलिस कर्मियों पर SC-ST अत्याचार निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्याय संगत कार्रवाई की जाए.
रिपोर्ट : मनोज दत्त, लातेहार
4+