देवघर : 16 लाख लोगों को दी जाएगी कृमि और एल्बेंडाजोल की दवा

    देवघर :  16 लाख लोगों को दी जाएगी कृमि और एल्बेंडाजोल की दवा

    देवघर(DEOGHAR)- देवघर  में डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की सोमवार को शुरुआत की. आज से 12 मार्च तक चलने वाले इस अभियान के तहत लगभग 16 लाख लोगों को कृमि और एल्बेंडाजोल की दवा दी जाएगी.

    जिला में 9 हजार फाइलेरिया के मरीज

    बता दें कि जिला भर के 21161 बूथों पर सहिया और सेविकाओं द्वारा दवा दी जाएगी. कल से युद्ध स्तर पर घर-घर जा कर सभी को दवा दी जाएगी. अभियान की शुरुआत के बाद इसकी सफलता पर डीसी ने सिविल सर्जन को इसकी सख्त मोनिटरिंग करने का निर्देश दिया है. सरकारी आंकड़ों में अभी 9 हज़ार फाइलेरिया के मरीज जिला में दर्ज हैं. इसके रोकथाम और बचाव के लिए डीसी ने हरी झंडी दिखा कर जागरूकता रथ को भी रवाना किया है. इस अवसर पर सिविल सर्जन, जनसंपर्क पदाधिकारी,संबंधित चिकित्सक, स्वास्थ कर्मी और स्थानीय मौजूद रहे.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news