उपलब्धि : डॉ भारती कश्यप बनी आईएमए विमेन डॉक्टर्स विंग की नैशनल को चेयरपर्सन


रांची (RANCHI) : नेत्र प्रत्यारोपण और सर्वाइकल कैंसर के उन्मूलन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली रांची की नेत्र विशेषज्ञ डॉ भारती कश्यप को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन महिला डॉक्टर विंग का नैशनल को चेयर पर्सन बनाया गया है.
आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सहजानंद ने सौंपा नियुक्ति पत्र
इस मौके पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, आईएमए महिला डॉक्टर विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मीना वानखेड़कर और आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सहजानंद ने आईएमए हाउस में डॉ भारती कश्यप को नियुक्ति पत्र सौंपा. रांची के आईएमए हाउस में आयोजित जिमकॉन 2022 के दौरान डॉ भारती कश्यप को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन महिला डॉक्टर विंग की नैशनल को प्रेसिडेंट का नियुक्ति पत्र सौंपा गया.
आने वाले दिनों में डॉ भारती बन सकती हैं आईएमए की अध्यक्ष : डॉ सहजानंद
भारतीय मेडिकल एसोसिएशन महिला डॉक्टर विंग की राष्ट्रीय सह-अध्यक्ष बनने पर डॉ भारती को बधाई देते हुए, डॉ सहजानंद ने कहा, कि डॉ भारती न केवल नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में बल्कि सर्वाइकल कैंसर के क्षेत्र में भी एक शानदार और गतिशील डॉक्टर हैं. मैं कह सकता हूं कि वहीं है जिसके कंधे पर पूरा आईएमए चल रहा है और वह दिन दूर नहीं जब वह आईएमए की अध्यक्ष बन सकती है.
बता दें कि पूरे झारखंड में सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन की दिशा में डॉ भारती कश्यप ने बेहतरीन काम किया है. वहीं कश्यप मेमोरियल आई बैंक द्वारा झारखंड में पिछले एक साल मे सबसे ज्यादा 100 नेत्र प्रत्यारोपण किया गया है, जो अपने आप में ही एक बड़ी उपलब्धि है.
4+