टाटानगर अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस ट्रेन टाटानगर से फिर से शुरू, हज़ारों यात्री हुए रवाना

    टाटानगर अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस ट्रेन टाटानगर से फिर से शुरू, हज़ारों यात्री हुए रवाना

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - बुधवार से टाटानगर स्टेशन से 2 दिन के लिए टाटानगर अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस शुरू किया गया. गौरतलब है कि 2  वर्षों से टाटानगर अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस का परिचालन ठप हो गया था.  सिख समुदाय ने इस पर अपनी नाराजगी भी व्यक्त की थी. 

    जम्मू तवी एक्सप्रेस को भी जल्द से जल्द शुरू करने की मांग

    ट्रेन के शुरू होने पर झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में सिखों ने ट्रेन चालक को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. वहीं जानकारी देते हुए झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह ने बताया कि लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है. अभी टाटानगर से चलने वाले जम्मू तवी एक्सप्रेस को भी जल्द से जल्द शुरू करने की मांग रखी गई है.  उन्होंने बताया जलियांवाला बाग एक्सप्रेस फिलहाल सप्ताह में 2 दिन चलाया जा रहा है. जिसे प्रत्येक दिन चलाने की मांग की जाएगी. उन्होंने कहा इस ट्रेन के चालू होने से केवल सिख समाज ही नहीं बल्कि अन्य समुदाय के लोगों को राहत प्रदान हुई है. उन्होंने इस ट्रेन के शुरू होने पर रेल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया है.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news