टाटा नगर स्टेशन से हावड़ा और पटना के लिए वंदे भारत एक्स्प्रेस शुरू करने की मांग

    टाटा नगर स्टेशन से हावड़ा और पटना के लिए वंदे भारत एक्स्प्रेस शुरू करने की मांग

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - भाजपा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से टाटा नगर स्टेशन से हावड़ा और पटना के लिए वंदे भारत एक्स्प्रेस शुरू करने की मांग की है. इससे जमशेदपुर से पश्चिम बंगाल और बिहार की कनेक्टिविटी बेहतर होगी. वहीं टाटानगर-आसनसोल ट्रेन का विस्तार दुमका तक करने की भी मांग की गई. भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने रेल मंत्री से ज्ञापन सौंपते हुए आग्रह किया कि झारखंड से चलने वाली ट्रेनों पर राज्य की स्थानीय संस्कृति प्रदर्शित की जाए. इससे झारखंड की सोहराय पेंटिंग और  अन्य कलाओं को उचित सम्मान मिलेगा. उन्होंने सुझाव दिया कि भारतीय रेल की "एक स्टेशन एक उत्पाद" नीति पर कार्ययोजना बनाने से झारखंड में किसानों, लघु उद्योगों से जुड़े लोगों की संभावनाओं में बढ़ोत्तरी होगी. वहीं माता वैष्णो देवी के दर्शनार्थियों के लिए टाटानगर से जम्मूतवी ट्रेन का विस्तार कटरा तक  करने की मांग की गई. इसपर रेल मंत्री ने आश्वस्त किया कि जल्द ही वे सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को इस आशय में उचित निर्देश देंगे.

    रिपोर्ट : अन्नी अमृता , ब्यूरो हेड, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news