झारखंड विधान सभा बजट सत्र :  बोले सीएम, स्थानीय नीति पर सबको ध्यान में रखकर निर्णय लेगी सरकार

    झारखंड विधान सभा बजट सत्र :  बोले सीएम, स्थानीय नीति पर सबको ध्यान में रखकर निर्णय लेगी सरकार

    रांची (RANCHI) : झारखंड में स्थानीय नीति का मुद्दा भी बढ़ता ही चला जा रहा है. झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन भी सोमवार को स्थानीय नीति का मुद्दा उठा. सदन में सीएम हेमंत सोरेन प्रश्नकाल के दौरान आजसू विधायक लंबोदर महतो के सवाल का जवाब दे रहे थे. आजसू विधायक सीएम से 1932 के खतियान या अन्तिम सर्वे के हिसाब से स्थानीय नीति की मांग कर रहे थे. लंबोदर के पूरक के जवाब में सीएम ने कहा कि स्थानीय नीति को लेकर राज्य गठन के बाद से ही लंबा आंदोलन चला. सबको ध्यान में रखकर सरकार निर्णय लेगी.

    स्थानीय नीति मसले पर HUMAN CHAIN

     सोमवार को स्थानीय नीति और भोजपुरी-मगही भाषा को लेकर अखिल भारतीय आदिवासी विकास संगठन के द्वारा सहजानंद चौक से बिरसा चौक तक मानव शृंखला बनायी गई. संगठन की ओर से सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है. मानव शृंखला में शामिल लोगों की मांग है कि सरकार स्थानीय नीति जल्द से जल्द बनाए. मांग की कि राज्य में सिर्फ और सिर्फ यहां की भाषाओं को ही मान्यता मिलनी चाहिए. लोगों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांग नहीं मानती तब तक मानव शृंखला ऐसे ही जारी रहेगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news