भाजपा नेता बने साइबर क्रिमनल का मोहरा ! वाट्सएप में विकास सिंह की फोटो लगाकर साईबर अपराधी मांग रहे पैसे

    भाजपा नेता बने साइबर क्रिमनल का मोहरा !  वाट्सएप में विकास सिंह की फोटो लगाकर साईबर अपराधी मांग रहे पैसे

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR)- साइबर अपराधी एक से बढ़कर एक हथकंडे अपना रहे हैं. जमशेदपुर में साईबर अपराधियों ने भाजपा नेता विकास सिंह की वाट्सएप में तस्वीर का इस्तेमाल कर लोगों से पैसा मांगना शुरू कर दिया है. विकास सिंह ने मामले की जानकारी वरीय आरक्षी अधीक्षक और मानगो थाना को दी है.

    क्या है मामला

    भाजपा नेता विकास सिंह को  सोनारी के रहने वाले मित्र रोहित पांडे ने फोन कर बताया कि उनकी तस्वीर लगा कर 7377251134 व्हाट्सएप नंबर से ₹20000 की मांग की जा रही है. रोहित पांडे ने पूरे मामले का स्क्रीनशॉट भी विकास सिंह को भेजा है. विकास सिंह ने तुरंत ही जिले के वरीय आरक्षी अधीक्षक को पूरे मामले की जानकारी दी और मानगो थाना में खुद  जाकर लिखित शिकायत की. मानगो थानेदार ने विकास सिंह को भरोसा दिलाया कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

    रिपोर्ट: अन्नी अमृता, ब्यूरो हेड, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news