रांची (RANCHI) - आज विधानसभा में मुख्यमंत्री प्रश्नकाल में सीएम हेमंत सोरेन के जवाव से विपक्ष पूरी तरह असन्तुष्ट दिखा और सरकार पर तीखा हमला किया. आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि स्थानीय नीति पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गंभीर नहीं हैं. वे टालने वाला जवाब दे रहे हैं. मुखमंत्री उनकी पार्टी और उनके नेता-मंत्री सभी दो तरह का बयान दे रहे हैं. जिससे राज्य की जनता दुविधा में है. मुख्यमंत्री कोर्ट का हवाला देते हुए बयान देते हैं तो उनके मंत्री और नेता 1932 के खतियान की बात करते हैं. दो तरह का बयान अब नहीं चलेगा. स्थानीय नीति नहीं बनने के कारण राज्य में नियुक्ति नहीं हो रही है. आजसू सुप्रीमो ने कहा कि राज्य के नौजवान और शिक्षित बेरोजगार सीएम की प्राथमिकता में है ही नहीं. इसलिए राज्य में दो साल से स्थानीय नीति को लेकर टाल-मटोल जारी है. सीएम के रवैये से ऐसा लग रहा है कि अगला तीन साल भी ऐसे ही निकल जाएगा. इसलिए हेमंत सरकार को जगाने के लिए जनता के साथ हमलोग गोलबंद हो रहे हैं और सदन से सड़क तक हम आंदोलन करेंगे.
आजसू सुप्रीमो ने पंचायत चुनाव को लेकर भी हेमंत सरकार को घेरा
सुदेश महतो ने कहा कि सरकार पंचायत चुनाव करने की तैयारी में है. लेकिन अभी तक आरक्षण पर अपनी नीति स्पष्ट नहीं की है. सुदेश महतो ने कहा कि पंचायत चुनाव से पहले ओबीसी का आरक्षण तय करें.
Thenewspost - Jharkhand
4+

