बोकारो : कारीपानी जंगल में कोयले के अवैध सुरंगों को कराया गया ध्वस्त

    बोकारो : कारीपानी जंगल में  कोयले के अवैध सुरंगों को कराया गया ध्वस्त

    बोकारो (BOKARO) - बोकारो जिले के जगेश्वर थाना क्षेत्र के कारीपानी जंगल में गोमिया सीओ संदीप अनुराग टोपनो और जगेश्वर थानाप्रभारी कन्हैया राम ने रविवार को कोल माफियाओं द्वारा बनाए गए कोयले के अवैध सुरंगों को ध्वस्त किया. इस संबंध में गोमिया सीओ टोपनो ने कहा कि किसी भी हाल में अवैध कारोबार को पनपने नहीं दिया जायेगा. अवैध कारोबारियों के खिलाफ गोमिया प्रशासन की मुहिम तबतक जारी रहेगी, जब तक वे अपने कारोबार को न बदल दें.

    सुरंग से अवैध कोयले को भेजा जाता है रामगढ़

    बता दें कि जगेश्वर और महुआटांड़ थाना क्षेत्र में इन दिनों कोयले की तस्करी जोरों पर है. कारीपानी और धवैया के जंगलों में कोल माफिया अवैध तरीके से सुरंग बनवाकर कोयले की खनन करवाते हैं. इसके साथ ही जेसीबी मशीन के सहारे हाइवा और ट्रैक्टरों में लोड़ करवाकर रामगढ़ जिले के रास्ते से निकालते हैं. उसके बाद वहां से डिहरी,बनारस आदि मंडियों में भेज दिया जाता है. वहीं सूत्रों के अनुसार इन कोल माफियाओं को बड़े बड़े लोगो का सरक्षण प्राप्त है. इसकी वजह से इन क्षेत्रों में इनका धंधा जोरों पर चलता है.

    रिपोर्ट : संजय कुमार, बोकारो

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news