भागलपुरी रेशम के दुपट्टे और कपड़े पर रूस-यूक्रेन युद्ध का असर! व्यवसायी जल्द युद्ध खत्म होने का कर रहे इंतजार

    भागलपुरी रेशम के दुपट्टे और कपड़े पर रूस-यूक्रेन युद्ध का असर! व्यवसायी जल्द युद्ध खत्म होने का कर रहे इंतजार

    भागलपुर (BHAGALPUR) – अंतरराष्ट्रीय बाजार में भागलपुरी रेशम की मांग होने की वजह से भागलपुर के बुनकरों को कई देशों से भागलपुरी रेशम के कपड़े और दुपट्टे का बड़ा आर्डर मिलते थे. लेकिन अब भागलपुर के सिल्क उद्योग पर रूस यूक्रेन युद्ध का गहरा असर पड़ रहा है. खासकर यूक्रेन में भागलपुरी रेशमी कपड़े और दुपट्टे की काफी ज्यादा मांग थी. उस वजह से भागलपुर के बुनकर दुपट्टा और रेशम के कपड़े तैयार कर कोलकाता दिल्ली और कई बड़े शहरों में काम करने वाले एक्सपोर्टर्स को भेजते थे. बुनकरों से बात करने के दौरान पता चल रहा है कि रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़े शहरों के एक्सपोर्टर्स के आर्डर मिलने पूरी तरह से बंद हो गए हैं.

    बुनकरों की आर्थिक स्थिति पर पड़ रहा असर

    एक्सपोर्टर्स का कहना है कि भागलपुरी रेशम और दुपट्टे की मांग यूक्रेन में काफी ज्यादा थी. युद्ध जैसे हालात पैदा होने के बाद से ही यूक्रेन से आर्डर आने बंद हो गए हैं. जिसका सीधा असर भागलपुर के रेशम बाजार पर पड़ा है. इससे बुनकरों की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है. अभी बुनकरों के पास सिर्फ छोटे-मोटे आर्डर ही हैं. लिहाजा बुनकर आर्थिक तौर पर परेशान हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news