चतरा में 300 किलो अफीम के साथ तस्कर धराए

    चतरा में 300 किलो अफीम के साथ तस्कर धराए

    चतरा (CHATRA) : चतरा में नशे के सौदागरों के विरुद्ध पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है. एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर तीन सौ ग्राम गीले अफीम के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. डीएसपी मुख्यालय केदारनाथ राम के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने राजपुर थाना क्षेत्र के चिरिदिरी बेलाटांड़ इलाके से विकास कुमार दांगी नामक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार तस्कर के पास से तस्करी में प्रयुक्त बाजाज डिस्कवर बाईक व वीवो कंपनी का मोबाइल जब्त किया गया है.

    एसडीपीओ अविनाश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि चतरा में अफीम तस्करों और उत्पादकों के विरुद्ध पुलिस का अभियान निरंतर जारी है. इसी अभियान के दौरान खुद खेती कर रखी तैयार करने वाले एक तस्कर को पकड़ा गया है. तस्कर अफीम तस्करी का सैंपल लेकर जा रहा था. उन्होंने बताया कि अभियान निरंतर आगे भी जारी रहेगा.

    रिपोर्ट: संतोष कुमार, चतरा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news