पेड़ पर लटका मिला प्रेमी युगल का शव, पुलिस जांच में जुटी

    पेड़ पर लटका मिला प्रेमी युगल का शव, पुलिस जांच में जुटी

    गिरिडीह(Giridih) गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोतीलेंदा गांव स्थित एक जामुन के पेड़ पर प्रेमी जोड़े का शव झूलता मिला. पेड़ में झूलते दोनों के शव को गांव की एक महिला ने देखा. जानकारी के अनुसार महिला दोपहर दो बजे उधर से गुजर रही थी तो उसने दोनों के शव को पेड़ पर लटकता पाया. इस दौरान महिला ने ही ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी, पल भर में मोतीलेंदा गांव में यह घटना चर्चा का विषय बन गई तो साथ ही काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंचने लगी.

     हत्या या आत्महत्या, जांच के बाद होगा साफ

    घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस निरीक्षक सहदेव प्रसाद और बेंगाबाद थाना प्रभारी प्रदीप कुमार भी घटनास्थल पर जवानों के साथ पहुंचे. दोनों की पहचान बिरजू रजक की बेटी 13 वर्षीय रोहिणी कुमारी और चांदसी पासी के 18 वर्षीय बेटे ज्योतिष कुमार पासी के रूप में की गई है. दोनों ने आत्महत्या की है या फिर दोनों की हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया गया है .यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा.

    यह है पूरा मामला
    आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा रोहिणी कुमारी के परिजनों को ज्योतिष के साथ चल रहे प्रेम प्रसंग की जानकारी थी. रोहिणी कुमारी बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोदीनगर गांव की है तो वहीं उसका प्रेमी ज्योतिष पासी छाताबाद गांव का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार आज ज्योतिष रोहिणी से मिलने गया था. इस दौरान जब रोहिणी काफी देर तक घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने बेंगाबाद थाना  मैं ज्योतिष पर अपहरण करने का आरोप लगाकर आवेदन दिया .आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि दोनों का शव मोतीलेंदा स्थित पेड़ पर लटका पाया गया.

    रिपोर्ट : दिनेश कुमार, गिरिडीह


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news