कोयला ढुलाई को लेकर रेलवे जीएम ने एनटीपीसी, बीसीसीएल, सीसीएल के अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक

    कोयला ढुलाई को लेकर रेलवे जीएम ने एनटीपीसी, बीसीसीएल, सीसीएल के अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक

    धनबाद(DHANBAD) - महाप्रबंधक पूर्व मध्य रेलवे  अनुपम शर्मा ने माल लदान में वृद्धि एवं सुगमता के मद्देनजर एनटीपीसी, बीसीसीएल एवं सीसीएल के उच्चाधिकारियों के साथ धनबाद मंडल के सभागार में आज उच्चस्तरीय बैठक की.  बैठक में कोयला खदानों को रेलवे से कनेक्टिविटी देने के लिए  किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई.  बैठक में धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक  आशीष बंसल सहित मुख्यालय एवं धनबाद मंडल के अन्य उच्चाधिकारीगण भी उपस्थित थे.  इसी क्रम में महाप्रबंधक ने एसीसी सीमेंट, गोदावरी कॉमोडिटी लिमिटेड तथा टाटा स्टील के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की. बैठक में कोयला खदानों तक रेल के सुगम पहुंच के लिए  नई  साइडिंग, नई लाइन, दोहरीकरण, फ्लाई ओवर, आरओआर जैसी आधारभूत संरचनाओं का जरूरत के हिसाब से उचित विकास आदि से जुड़े मुद्दों पर गहन चर्चा की गई. बैठक के उपरांत महाप्रबंधक  अनुपम शर्मा द्वारा पाथरडीह स्थित इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिग का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के अंत में महाप्रबंधक ने  पाथरडीह में फ्रेट डिपो (समाडि) कार्यालय भवन का उद्घाटन भी किया.  

    रिपोर्ट :अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news