गुमला (GUMLA) - अगामी मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में गुमला जिला के बच्चों के अच्छे प्रदर्शन के लिए स्कूल के शिक्षकों के साथ ही जिला के एक-दो प्रशासनिक पदाधिकारी भी लगे हुए हैं. पूरे राज्य में छात्रों की मैट्रिक और इंटर की परीक्षा अब शुरू होने वाली है. ऐसे में जिले के छात्र-छात्राओं को किस तरह से तैयारी करनी चाहिए, उसका ट्रिक बताने के लिए जिला के अपर समाहर्ता ने एक स्कूल के सैकड़ों बच्चियों के साथ घंटों बातचीत की. इस दौरान उन्होंने सभी को बताया कि वे कैसे अपने टाइम का बेहतर तरीके से उपयोग कर परीक्षा में अच्छे परिणाम ला सकते हैं. इस तरीके को स्कूल की प्रिंसिपल ने भी काफी सराहा है.
वहीं अपर समाहर्ता सुधीर कुमार गुप्ता द्वारा बताई जा रही बातों को छात्रों ने ना केवल गंभीरता से सुनी, बल्कि छात्रों ने कहा कि वे उनकी बातों का ध्यान रखते हुए परीक्षा में अच्छे परिणाम लाएंगे. उनकी माने तो दो साल से कोरोना के कारण उनकी पढ़ाई बाधित हो रही थी जिससे वे काफी मानसिक तनाव में थे. लेकिन इस क्लास से उन्हें नई ऊर्जा मिली है.
रिपोर्ट : सुशील कुमार, गुमला
Thenewspost - Jharkhand
4+

