बुलबुल जंगल से भागे उग्रवादियों का पुलिस ने पोस्टर किया जारी
.jpg&w=3840&q=70)
.jpg&w=3840&q=70)
रांची (RANCHI) : माओवादियों के खात्मे को लेकर झारखंड पुलिस ने कमर कस ली है. पेशरार के जंगलों में लगातार 12 दिन चलाए गए अभियान के बाद जंगल छोड़ भागने वाले उग्रवादियों का पुलिस ने पोस्टर जारी किया है. पोस्टर लातेहार और लोहरदगा जिले के विभिन्न गांव में पुलिस ने चिपकाया है. मुठभेड़ के दौरान जंगल छोड़ भागने वाले 15 लाख का इनामी रविंद्र गंझू सहित नक्सली हथियार छोड़ सिविल ड्रेस में भाग गए थे. जिसके बाद पुलिस ने 17 बड़े माओवादियों का पोस्टर जारी किया है. और सूचना देने वालों का परिचय गुप्त रखने की बात लिखी है.
बता दें कि पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगल में पुलिस का झारखंड के इतिहास का सबसे बड़ा उग्रवादियों के खिलाफ अभियान चलाया गया. जिसमें दस बार उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ भी हुई. एक उग्रवादी को मार गिराया, वहीं नौ को गिरफ्तार भी किया गया. उग्रवादियों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में गोली ,वर्दी ,रसीद समेत कई समान बरामद किया था.
इन माओवादियों का जारी किया पोस्टर
4+