धनबाद में टैक्स चोरी करने वालों की अब खैर नहीं

    धनबाद में टैक्स चोरी करने वालों की अब खैर नहीं

     धनबाद (DHANBAD) : आंतरिक संसाधन (राजस्व संग्रह) की बैठक शनिवार को  उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक  में विभागों द्वारा किए गए राजस्व संग्रहण की समीक्षा की गई.

    वाणिज्य कर विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने टैक्स चोरी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने व इंफोर्समेंट एक्टिविटी का विस्तृत रिपोर्ट देने  एवं वाणिज्य कर उपायुक्त को अपने स्तर पर नियमित रूप से राजस्व संग्रहण की समीक्षा करने का निर्देश दिया. साथ ही खनन विभाग की समीक्षा के दौरान राजस्व संग्रहण के मामले में तेजी लाने को कहा. बैठक में परिवहन विभाग, विद्युत विभाग, उत्पाद विभाग, कृषि बाजार समिति, जिला अवर निबंधक, को-आपरेटिव, वन प्रमंडल, मत्स्य विभाग, माप तौल विभाग, नगर निगम एवं नीलाम पत्र आदि  की समीक्षा की गई. बैठक में उपायुक्त, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, वाणिज्य कर उपायुक्त, विधुत कार्यपालक अभियंता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. 

    रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड, धनबाद 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news