ऑपरेशन थिएटर में बेड पर लेटा था मरीज, तभी लगी आग, अफरा-तफरी

    ऑपरेशन थिएटर में बेड पर लेटा था मरीज, तभी लगी आग, अफरा-तफरी

    गिरिडीह (GIRIDIH) - डुमरी रेफरल अस्पताल  में शनिवार को उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब अस्पताल  के ऑपरेशन थिएटर में अचानक आग लग गई. जब ऑपरेशन थिएटर में आग लगी, वहां एक मरीज भी था. आनन-फानन में लोगों ने बिजली कनेक्शन को डिस्कनेक्ट किया तथा ऑपरेशन थिएटर फंसे एक मरीज को बाहर निकाला.

    जानकारी के मुताबिक ऑपरेशन थिएटर में रखे फ्रिज में शार्ट सर्किट से आग लग गई थी. अस्पताल कुछ कमरे में धुआं भर गया. बाद में पानी डालकर आग पर काबू पाया गया. फिलहाल स्थिति सामान्य है एवं किसी तरह की जान माल की हानि की बात सामने नहीं आई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news