गणतंत्र दिवस समारोह : मोरहाबादी मैदान में किया गया फुलड्रेस रिहर्सल

    गणतंत्र दिवस समारोह : मोरहाबादी मैदान में किया गया फुलड्रेस रिहर्सल

    रांची (RANCHI) : मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह का आयेाजन किया जा रहा है. कोरोना के प्रसार को देखते हुए सीमित व्यक्तियों की सहभागिता के साथ समारोह मनाया जाना है. इसके मद्देनजर 24 जनवरी को उपायुक्त, छवि रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र झा की उपस्थिति में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया. फुल ड्रेस रिर्हसल के दौरान गणतंत्र दिवस पर आयोजित किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों को दुहराया गया एवं परेड पार्टियों से मार्च पास्ट सलामी ली गई. उपायुक्त  छवि रंजन एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने परेड का निरीक्षण किया. 

     COVID -19 गाइडलाइन का दिशा निर्देश 

    उपायुक्त छवि रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र झा ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना कर तैयारियों का जायजा लिया. पदाधिकारियों द्वारा कोविड-19 संबंधित दिशा निर्देशों के मद्देनजर व्यवस्था और अनुपालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

    प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की हुई ज्वायंट ब्रीफिंग

    फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की ज्वायंट ब्रीफिंग  हुई. इस दौरान जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ पुलिस बल के अधिकारी भी उपस्थित थे. ब्रीफिंग के दौरान सभी अधिकारियों को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा निकाले गए संयुक्तादेश के बारे में जानकारी दी गई. सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर कार्य एवं दायित्व का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये. उपायुक्त ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी अपनी जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निभाएं. सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें और मास्क आवश्यक रूप से पहनें. 

    मोरहाबादी मैदान में  आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने वाले विभिन्न प्लाटून निम्न हैं

    1. सेना 
    2. सीआरपीएफ
    3. सीआईएसएफ
    4. आईटीबीपी
    5. जैप-1
    5. झारखण्ड जगुआर
    6. जैप-2
    7. जैप-10 (महिला बटालियन)
    8. डीएपी
    9. एसएसबी
    10. होमगार्ड ग्रामीण
    11. रांची पुलिस (पुरुष)
    12. फायर ब्रिगेड

    ये बैंड पार्टी होंगी शरीक 

    1. सेना टुकड़ी
    2. सीआरपीएफ
    3. जेएपी
    4. होमगार्ड
    5. जेएपी-10 (महिला)

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news