कुएं में मिला मां और दो साल की बेटी का शव, इलाके में सनसनी


लोहरदगा (LOHARDAGA)-कोलपारा गांव में एक महिला और उसकी दो साल की बच्ची के शव कुएं से बरामद होने की खबर है. इस घटना से इलाके में सनसनी का माहौल है. मामला कुडू थाना का है.
क्या है मामला
मृतक के पति ने बताया कि सुबह शौच जाने के नाम पर मां बेटी अपने घर से अलसबा निकली थी. काफी देर तक लौटकर घर नहीं आने पर पति जगदीश मुंडा अपनी पत्नी अंजली कुमारी और बेटी कृति कुमारी को खोजने घर से बाहर निकले. तब दोनों का शव पास के एक कुएं में देखा गया. इस पूरे मामले को लेकर पुलिस को सूचना दी गई. कुडू पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं. मृतिका के पति का कहना है कि पति-पत्नी के बीच में कभी किसी तरह का कोई भी विवाद नहीं था, लेकिन यह घटना कैसे घटी क्यों घटी इसकी जानकारी उसे बिल्कुल नहीं है.
रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा
4+