रेड पर बोली रिकवरी एजेंट की पत्नी, हमारे खिलाफ की गई है साजिश

    रेड पर बोली रिकवरी एजेंट की पत्नी,  हमारे खिलाफ की गई है साजिश

    धनबाद (DHANBAD) : रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह की पत्नी रुनी सिंह ने आज धनबाद में मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक साजिश के तहत उनके पति को फंसाया जा रहा है. बता दें कि बुधवार को एनआईए की टीम ने उपेंद्र सिंह के भूली स्थित आवास को लगातार कई घंटों तक खंगाला. एनआईए को क्या मिला, यह तो नहीं पता चला लेकिन रुनी सिंह ने आज मीडिया के सामने स्पष्ट किया कि टीम ने उनके घर से 5 मोबाइल, एक लैपटॉप, पासबुक आदि जब्त कर ले गई है. किसी भी व्यक्ति के हिरासत में लिए जाने की बात से उन्होंने इंकार किया है. रुनी सिंह का कहना है कि पंकज सिंह नामक व्यक्ति से उनके पति अथवा घर वालों का कोई संबंध नहीं है.

    गाड़ी खरीदने पंकज सिंह आया था मेरे घर

    हां, इतना जरूर है कि करीब डेढ़ माह पहले पंकज सिंह मेरे घर आकर एक एसयूवी गाड़ी खरीदने की बात की और उस गाड़ी की कीमत 7 लाख 51 हजार तय हुई. लेकिन पंकज सिंह गाड़ी का एग्रीमेंट किसी और के नाम से करवाना चाहते थे और 51 हजार रुपए देकर गाड़ी ले जाना चाह रहे थे. लेकिन मेरे पति ने ऐसा करने से मना कर दिया. उन्होंने कहा कि बिना नाम ट्रांसफर के गाड़ी नहीं दूंगा, इस पर पंकज सिंह नाराज हो गए और जाते-जाते धमकी दी कि वह देख लेंगे. रुनी सिंह का दावा है कि 29 दिसंबर को पंकज सिंह की झूठे साजिश के चलते एनआईए की टीम सुबह 6:00 बजे घर आई और 14 घंटे तक छानबीन की. लेकिन घर से कोई गैरकानूनी सामान प्राप्त नहीं हुआ. मेरे घर वालों ने भी सर्च टीम को का पूरा सहयोग किया. रुनी सिंह ने धनबाद के एसएसपी को एक आवेदन देकर पंकज सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

    रिपोर्ट -सत्य भूषण सिंह, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news