BIG BREAKING : झारखंड सरकार गरीबों को देगी पेट्रोल की कीमत में 25 रुपए की राहत

    BIG BREAKING :  झारखंड सरकार गरीबों को देगी पेट्रोल की कीमत में 25 रुपए की राहत

    रांची (RANCHI) :  26 जनवरी से गरीबों को पट्रोल पर 25 रुपए की छूट दी जाएगी. यह एलान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को किया. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इसका लाभ राशनकार्ड धारियों को मिलेगा. गौरतलब है कि हेमंत सोरेन झारखंड सरकार की दूसरी वर्षगांठ  के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में बोल रहे थे. बुधवार को  आयोजित भव्य कार्यक्रम में राज्यपाल श्री रमेश बैस, राज्य सभा सांसद शिबू सोरेन, कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह समेत कई गणमान्य शरीक हुए.

    सीएम ने कहा कि देश भर में पेट्रोल की बढ़ती कीमत की वजह से सब लोग परेशान हैं. अमीरों की जेब से सौ-पचास निकलने का असर अधिक नहीं होता, पर गरीब परेशान हैं. कहा कि ग्रामीण इलाकों में गरीब केरोसिन तेल मिला कर वाहन चला रहे हैं. ऐसे में मजदूर, गरीब और मध्यम वर्ग को झारखंड में  पेट्रोल की खरीद पर प्रति लीटर 25 रुपए की राहत दी जाएगी. इस मौके पर झारखंड पत्रकार बीमा योजना की लॉन्चिंग भी की गई. मुख्यमंत्री ने कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम पर सरकार शीघ्र निर्णय लेगी. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news