कांग्रेस और जेएमएम ही कर सकते राज्य का विकास - मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव

    कांग्रेस और जेएमएम ही कर सकते राज्य का विकास - मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव

    लोहरदगा (LOHARDAGA) - झारखंड सरकार के 2 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में लोहरदगा नगर भवन में जिला कृषि मेला सह विकास मेला का आयोजन किया गया. बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव शामिल हुए. इस मौके पर मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि जब इन्हें राज्य मिला था तब खजाना पूरी तरह से खाली था. कोविड-19 में भी काफी परेशानियों के साथ राज्य सरकार ने कार्य करने का काम किया.  कोरोना महामारी पर कंट्रोल करने के साथ-साथ राज्य की स्थितियों को सुधारने का भी कार्य किया गया.  

    मंत्री जी के क्या कहने..

    इसके साथ ही  मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि जब इन्हें सत्ता मिली थी तब लोग काफी परेशान थे. लोगों के कार्यो को पूरा नहीं किया जाता था, कार्यालयों का चक्कर राज्यवासी लगाया करते थे, लेकिन वर्तमान समय में स्थितियां  विपरीत है. राज्य पूरी तरह से आगे बढ़ रहा है. जनसमस्याओं को दूर करने की दिशा में राज्य सरकार पूरी तरह से गंभीर है. उन्होंने कहा कि राज्य का विकास कांग्रेस और जेएमएम के द्वारा ही हो सकता है.  भाजपा के कार्यकाल में स्थितियां काफी चिंताजनक थी जिसे राज्य की जनता समझ चुकी है.

    रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news