30 क्विंटल धान उपजा, बेच दिया 300 क्विंटल ! गणित का यह सवाल तो सीबीआई ही सुलझा सकती हुूजूर

    30 क्विंटल धान उपजा, बेच दिया 300 क्विंटल ! गणित का यह सवाल तो सीबीआई ही सुलझा सकती हुूजूर

    पलामू (PALAMU) : राम दास साहू ग्रुप कंपनी के द्वारा पलामू में 500 करोड़ का धान क्रय और ट्रांसपोर्टिंग घोटाला मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की  गई है. रामदास साहू कंपनी द्वारा पलामू के किसानों के नाम पर सिर्फ कागजों पर धान क्रय किया गया है. जिस किसान के खेत में 30 किवंटल धान की पैदावार होती है, उस किसान के नाम पर 300 किवंटल धान क्रय किया गया. किसान के खाते में पैसा आने के बाद 30 किवंटल का पैसा कट कर बाकी पैसा रामदास साहू के खाते में ट्रांसफर कर दिया है. इस मामले को लेकर अबतक कोई कार्यवाई  नहीं की गयी है. इस मामले को लेकर आजसू ने राज्यपाल से मिल कर सीबीआई जांच की  मांग करने की  बात कही है .
    सड़क से सदन तक आन्दोलन  
     आजसू ने कहा कि आपके अधिकार आपके द्वारा कार्यकर्म में शामिल होने मुख्यमंत्री दस दिसम्बर को पलामू आ रहे हैं. वह उस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से सवाल करेंगे कि  आखिर अबतक राम दास साहू ग्रुप एंड कंपनी पर सीबीआई जांच की सिफारिश  क्यों नहीं की गई. लाल पीला कार्डधारियों को उपायुक्त पलामू ने आदेश दिया है कि वैसे किसान जो 50 क्विंटल धान बिक्री किया है, वह अपना कार्ड 10 दिसम्बर सरेंडर कर दें. अब किसानों के समक्ष बड़ी परेशानी उत्पन्न हो गई है. आखिर किसानों के नाम पर रामदस साहू ने फर्जी तरीके से धान क्रय कर लिया है. इस घोटाला की जांच के लिए पलामू  उपायुक्त ने 13 अंचल अधिकारियों को जांच कर रिपोर्ट मुख्यालय में जमा करने का निर्देश दिया है. आजसू ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि अगर इस मामले पर कार्यवाई नहीं हुई तो आजसू सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी . जरूरत पड़ने पर न्यायालय के शरण में भी जाना पड़ेगा तो जाएंगे .जांच में कई राजनितिक दलों के लोग  और सफेदपोश चेहरे बेनकाब हो जाएंगे . 
    रिपोर्ट : समीर हुसैन (रांची डेस्क )


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news