गुमला के गांवों में दी जा रही जानकारी, यूनिवर्सल पेंशन योजना का कैसे उठाएं लाभ

    गुमला के गांवों में दी जा रही जानकारी,  यूनिवर्सल पेंशन योजना का कैसे उठाएं लाभ

    गुमला (GUMLA) : जिले के रायडीह प्रखंड के सीकोई गांव में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत प्रशासन द्वारा कैंप लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की पहल शुरू की गई. इस कार्यक्रम के दौरान डीसी शिशिर कुमार सिन्हा और अपर समाहर्ता सुधीर कुमार गुप्ता ने आम लोगों को सरकार की उन तमाम योजनाओं की जानकारी दी जिनका लाभ उठाकर लोग अपने जीवन में बदलाव ला सकते हैं.

    यूनिवर्सल पेंशन योजना की दी गई जानकारी

    डीसी ने आम लोगों के बीच सरकार की कई योजनाओं के लाभ का वितरण किया. साथ ही साथ उन्होंने ग्रामीणों से भी इलाके में विकास की योजनाओं की जानकारी ली. उपायुक्त ने  कहा कि आम लोगों को भी सरकारी योजनाओं के प्रति रुचि लेकर सामने आना होगा, तभी जाकर वह योजनाओं का लाभ ले पाएंगे और अपने जीवन में बदलाव कर पाएंगे. वहीं इस कार्यक्रम में मौजूद अपर समाहर्ता सुधीर कुमार गुप्ता ने कहा कि सरकार की कई ऐसी योजनाएं चल रही है जिसकी जानकारी ग्रामीणों को नहीं होने के कारण उसका लाभ लोग नहीं उठा पा रहे हैं. उन्होंने इस दौरान सरकार द्वारा शुरू किए गए यूनिवर्सल पेंशन योजना की जानकारी दी. इसके तहत जो व्यक्ति 60 वर्ष की उम्र पूरा कर लेता है, उसे इस योजना के तहत लाभ मिलना है. साथ ही साथ विधवा और लाचार लोगों को भी पेंशन योजना के तहत जोड़कर उन्हें लाभान्वित करना है. इलाका सुदूरवर्ती होने के कारण ग्रामीणों को ब्लॉक मुख्यालय में आने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है. इस कारण से भी लोग सरकारी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं.

     

    रिपोर्ट: सुशील कुमार सिंह, गुमला


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news