बिहार के इस स्टेशन पर ट्रेन खड़ी होते ही शुरू हुआ चोर-पुलिस का खेल, यात्री बने सहभागी

    बिहार के इस स्टेशन पर ट्रेन खड़ी होते ही शुरू हुआ चोर-पुलिस का खेल, यात्री बने सहभागी

    औरंगाबाद (AURANGABAD)  के फेसर रेलवे स्टेशन के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब आसनसोल वाराणसी पैसेंजर आकर रेलवे स्टेशन पर खड़ी हुई. जैसे ही पैसेंजर खड़ी हुई वैसे ही ट्रेन से 4 लोग उतर कर बड़ी तेजी से भागने लगे. उनके पीछे कुछ पैसेंजर भी भाग रहे थे. फिर क्या था यह देखते ही कुछ ग्रामीण भी उनके पीछे दौड़ पड़े और झिकटिया गांव के पास पैसेंजर और ग्रामीणों के सहयोग से चार चोरों को को धर दबोचा गया.

    मोबाइल के साथ जेवर की चोरी

    जब घटना की जानकारी ली गई तो पता चला कि यह चारों पॉकेटमार थे. इन्होंने ट्रेन में कई लोगों की पॉकेटमारी की थी. साथ ही इनके द्वारा कई महिलाओं के जेवर भी छीन लिए गए थे. बता दें कि पॉकेट मारों के पास से कई मोबाइल भी बरामद किया गया है. इन लोगों के बारे में भनक पैसेंजर को लग गया था तो फिर क्या था पैसेंजर को भनक लगते ही पैसेंजर इन चारों पॉकेट मारों के पीछे दौड़ पड़े और उन्हें पकड़ लिया गया है. घटना की खबर मिलते ही फेसर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर चारों पॉकेट मार को अपने कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news