धनबाद में बेहतरीन काम के लिए 34 रेलकर्मियों को मिले अवार्ड

    धनबाद में बेहतरीन काम के लिए 34 रेलकर्मियों को मिले अवार्ड

    धनबाद (DHANBAD)  मंडल रेल प्रबंधक आशीष बंसल ने मंगलवार को रेल मंडल मुख्यालय में 16 अक्टूबर से 15 नवंबर '2021 तक संरक्षा से जुड़े कुल 34 रेलकर्मियों को प्रशस्ति पत्र औऱ नगद राशि देकर सम्मानित किया. बता दें कि सम्मानित हुए इन लोगों ने हाट एक्सल, पटरी में दरार, कलपूर्जा टुटने जैसे गंभीर मामलों को समय पर पहचान कर तुरंत ठीक किया. जिससे संभावित किसी भी दुर्घटना को टाला जा सका. मंडल रेल प्रबंधक ने इनकी कर्तव्य परायणता की प्रशंसा की, साथ ही भविष्य में और भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया. इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी अरविंद कुमार राय उपस्थित थे.

    रिपोर्ट : सत्यभूषण सिंह, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news